Vaastu Shastra: रामा और श्यामा में से कौन सी तुलसी लगानी चाहिए घर में, जाने दोनों का ही महत्व
- byShiv
- 30 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में तुलसी पौधे का बहुत बड़ा महत्व है। इसका घर में रखना भी बहुत ही शुभ माना गया है। वैसे तुलसी के पत्तों को ना सिर्फ पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि इसके पौधे को पूजा जाता है। तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में सवाल होता है कि घर में श्यामा और रामा में से कौन सी तुलसी लगाई जाए?
कौन सी लगानी चाहिए
वास्तु के अनुसार सारी तुलसी शुभ और पवित्र होती हैं। रामा या श्यामा दोनों ही तुलसी शुभ हैं और इनमें से किसी को भी घर में लगाया जा सकता है। बता दें कि जिस तुलसी के पत्तों का रंग हरा होता है वो रामा होती है। वहीं जिनकी पत्तियां काली और बैंगनी रंग के शेड वाली होती हैं उसे श्यामा तुलसी कहा जाता है। दोनों का अपना-अपना महत्व है।
क्या हैं महत्व
बात की जाए रामा तुलसी की तो कहा जाता है कि जिस घर में ये होती है, वहां पर नकारात्मक ऊर्जा कभी नहीं आती है। साथ ही ऐसी तुलसी घर की सुख-समृद्धि के लिए बेहद ही जरूरी है। मान्यता है कि अपने रंग की वजह से श्यामा तुलसी श्रीकृष्ण को प्रिय होती है। इस तुलसी के घर में होने से शांति आती है। साथ ही इसके कई औषधिय गुण भी होते हैं। कई रोगों में श्यामा तुलसी कारगर साबित होती है। इसी वजह से इसे काफी शक्तिशाली भी माना जाता है।
pc- www.amazon.in





