Vastu Tips: जाने किस दिशा में कैलेंडर लगाना होता हैं शुभ, होना चाहिए आपको भी पता

इंटरनेट डेस्क। नव वर्ष चल रहा हैं और इस मौके पर हर कोई अपने घर के लिए नया कैलेंडर लेकर आता हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं की घर की कौन सी दिशा कैलेंडर लगाने के लिए सही होती है। इसकी जानकारी होनी भी बेहद जरूरी है, कुछ लोग टेबल कैलेंडर रखते हैं तो कुछ दीवारों पर लटकाने वाले कैलेंडर खरीदते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में कैलेंडर टांगने के लिए भी एक सही दिशा, स्थान बताया गया है।

कौन सी  दिशा में लगाए

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर टांगने के लिए भी कुछ सही दिशा होती है। नए कैलेंडर लगाने के लिए लाए हैं तो कैलेंडर को पूर्व दीवार पर टांगें। पूर्व दिशा को सूरज की दिशा माना गया है। ये पूर्व दिशा, तरक्की और नयेपन का संकेत देती है।

व्यापार में तरक्की और आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कैलेंडर को उत्तर की दीवार पर लगाएं, उत्तर दिशा, जो चुंबकीय ध्रुव की दिशा है, स्थिरता और समृद्धि का संकेत देती है। व्यापार से जुड़ी ऊर्जा बढ़ाने के लिए प्रोफेशनल या सिंपल डिजाइन वाला कैलेंडर इस्तेमाल करें।

pc- hindustan