इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में घर की बनावट लेकर उसकी दिशा और ऊर्जा को लेकर कई नियम बताए गए है। लेकिन कई बार कुछ कारणों से परेशानियां बनी रहती हैं। ऐसी स्थिति में घर में मौजूद वास्तु दोष भी इसका एक कारण हो सकता है। लेकिन कुछ छोटे-छोटे वास्तु उपाय अपनाकर इन नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है।
मुख्य द्वार पर लगाएं गणेश प्रतिमा
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार वह स्थान होता है जहां से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। यदि मुख्य द्वार से जुड़ा कोई वास्तु दोष हो तो भगवान गणेश की प्रतिमा को दरवाजे के अंदर और बाहर इस तरह लगाना शुभ माना जाता है कि उनकी पीठ दिखाई न दे।
तुलसी का पौधा
हिंदू परंपरा में तुलसी को अत्यंत पवित्र और सौभाग्य बढ़ाने वाला पौधा माना गया है। यदि घर के प्रवेश द्वार के पास तुलसी का पौधा लगाया जाए तो यह नकारात्मक ऊर्जा को कम करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। ध्यान रखें कि तुलसी के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और वहां जूते-चप्पल या कूड़ादान न रखें।
pc- amar ujala






