Video: नाईट शिफ्ट के बहाने रोजाना प्रेमी के फ्लैट पर जाती थी पत्नी, वहां जाकर उसके साथ गुजारती थी रात, पति को हुआ शक तो किया पीछा, फिर..

PC: anandabazar

सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। एक ऐसा ही वीडियो अब वायरल हो रहा है जिसमे एक पति अपनी पत्नी से कंफ्रन्ट करते नजर आ रहा है। दरअसल पत्नी नाईट शिफ्ट का बहाना कर के रोजाना घर से निकलती थी। लेकिन जॉब पर जाने के बजाय वह अपने बॉयफ्रेंड के घर जाती थी। रात वहां गुजार कर सुबह वह अपने घर आ जाती थी।

ऐसा काफी समय से चलता रहा लेकिन पति को किसी बात से एक बार शक हो गया। उसने पत्नी का पीछा किया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।  उसकी पत्नी की गुप्त दोहरी जिंदगी सामने आ गई। उसने अपनी पत्नी से कंफ्रन्ट किया और इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि Rajasthankhabre.com वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो से यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना कहां और कब कैमरे में कैद हुई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पत्नी दिन में पति के साथ रहती थी। लेकिन रात में नाईट शिफ्ट का बहाना कर अपने प्रेमी से मिलने जाती। उसका प्रेमी किराए के फ्लैट में रहता था। वह वहां रात गुजारती और सुबह अपने पति के पास लौट जाती थी। जब पति को भनक हुई तो वह पुलिस के साथ अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंचा। वहां पहुंचते ही उसकी पत्नी का चेहरा पीला पड़ गया। पहले तो उसने अपने पति को पहचानने से इनकार करने लगी। पति ने उससे पूछा, "क्या तुम मेरी पत्नी नहीं हो?" महिला ने इनकार में सिर हिलाया। बाद में दबाव में आकर उसने सच कबूल कर लिया।

वायरल वीडियो को 'सोनी कपूर' नाम के एक एक्स हैंडल ने पोस्ट किया था। लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किए। एक नेटिजन ने वीडियो देखने के बाद लिखा, "आपको इसे बिल्कुल भी माफ नहीं करना चाहिए। मुझे उसके पति के लिए बुरा लग रहा है।" एक अन्य व्यक्ति ने मजाक करते हुए लिखा, "भयानक कलियुग। कौन जानता है कि और क्या देखना है!"