Video viral: बिहार में स्कूटी से जा रहे लड़का-लड़की के साथ बीच सड़क में...किया बैड टच...दोनों टांगों के बीच हाथ डाल....वीडियो हो रहा....

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो वायरल होते देखे होंगे। लेकिन अभी जो वीडियो वायरल हो रहा हैं ये आपको हैरान कर देगा। जी हां बिहार के जमुई जिले में लड़का-लड़की के साथ सड़क पर कथित तौर पर बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो जमुई-लखीसराय रोड का बताया जा रहा है, वीडियो में कुछ लोग स्कूटी सवार लड़का और लड़की को सड़क पर रोकते नजर आ रहे हैं, इसके बाद दोनों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ना की जाती दिख रही है।

क्या हैं वीडियो में 
जानकारी के अनुसार, वीडियो में नजर आ रहे लड़का और लड़की कक्षा 10 में पढ़ते बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम दोनों कोचिंग के बाद स्कूटी से घूमने निकले थे, इसी दौरान जमुई-लखीसराय रोड पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के साथ कथित तौर पर प्रताड़ना और बदसलूकी की गई। लड़की के प्राइवेट पार्ट को टच किया गया।  इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जमुई पुलिस हरकत में आई। जमुई एसपी ने फोन पर बताया कि वीडियो जमुई-लखीसराय सड़क मार्ग का है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे पीड़ितों की पहचान कर ली है। पुलिस अब पीड़ितों से संपर्क करने में जुटी है।

pc- news18