Video Viral: दुल्हन डॉक्टर ने फेेरे छोड़ शादी के हॉल में ही किया मरीज का उपचार....जीत लिया सबका दिल...वीडियो हो रहा...
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप बताया गया है। लोगों की जान बचाना डॉक्टरों की सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी मानी जाती है। चाहे कोई भी समय हो, रात हो या दिन। डॉक्टर मरीज़ की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा हैं सोशल मीडिया पर। यह घटना केरल के कन्नूर शहर की बताई जा रही है। यहाँ एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने कुछ ऐसा किया जिससे सबका दिल जीत लिया।
वीडियो में क्या हुआ?
डॉ. शिरीन सुबैर की डॉ. रिजाज के साथ शादी शुरू होने वाली थी। शादी का हॉल सजा हुआ था, दूल्हा-दुल्हन इकट्ठा थे, हर तरफ खुशी का माहौल था और ऐसे ही एक छोटी सी बात ने सबका ध्यान खींच लिया। जब शादी की रस्में चल रही थीं, तभी केटरिंग स्टाफ में एक महिला अचानक बीमार पड़ गई। ऐसे में डॉ. शिरीन ने शादी के फेरे छोड़कर अपनी ज़िम्मेदारी और ड्यूटी को प्राथमिकता देने की कोशिश की। उन्होंने अपनी शादी के हॉल से नीचे उतरकर महिला की जांच शुरू कर दी।
बहुत कम देखने को मिलता हैं
शादी का लहंगा पहने दुल्हन को केटरर को चेक करते देखना बहुत कम देखने को मिलता है। वहां मौजूद कई लोगों ने इस फुटेज को अपने फोन कैमरे में कैद कर लिया और यह फुटेज अब सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। वीडियो में, हम देख सकते हैं कि लाल लहंगा पहने एक डॉक्टर दुल्हन को चेक कर रही है। जब मेहमान आसपास जमा हैं, तो केटरर के दूसरे सदस्य डॉक्टर और पीड़िता के चारों ओर घेरा बनाकर यह देख रहे हैं कि वह ठीक है या नहीं।
pc- rochakkhabare.com





