Viral Video: पापा की परी ने रील के लिए डाली जान जोखिम में....एक झटके में हो जाती...वीडियो हो रहा वायरल

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कई ट्रेन के वीडियो सामने आते है। इस बार भी एक वीडियो  ट्रेन का ही वायरल हो रहा है।  कुछ छोटे वीडियो और रील के लिए एक महिला ने अपनी जिंदगी दाव पर लगा दी।  लगभग 12 सेकंड लंबी इस क्लिप में एक महिला चलती ट्रेन के खुले दरवाज़े पर खड़ी होकर कैमरे के लिए डांस करने की कोशिश करती हुई दिखाई दे रही है। पूरे वीडियो में, वह डांस मूव्स करते हुए ट्रेन के एंट्रेंस के दोनों ओर लगे हैंडल पकड़े हुए है, ऐसा लगता है कि वह अपने आस-पास के खतरे के बजाय रील रिकॉर्ड करने पर ध्यान दे रही है।

इस फुटेज की सोशल मीडिया यूज़र्स ने बहुत बुराई की है, जिनमें से कई ने इस हरकत को लापरवाही और गैर-ज़िम्मेदाराना बताया है। यूजर्स का कहना है कि ऐसी छोटी सी गलती भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। चलती ट्रेन के दरवाजे पर इस तरह खड़े होना या लटकना बेहद जोखिम भरा होता है।

यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया था, जहाँ इसने तेज़ी से ध्यान खींचा और देखने वालों के बीच बहस छिड़ गई। कई यूज़र्स ने लोगों से ऑनलाइन पॉपुलैरिटी के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट की नकल न करने की अपील की।  

pc- x.com