Video Viral: ओ हो...दो लड़कियों ने कर दिया वो वाला कांड...दुकान के सीसीटीवी में हो गई घटना कैद....वीडियो हो रहा....
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा आज कल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो में कुछ नया नया देखने को मिलता है। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। जी हां सोशल मीडिया एक ऐसा मज़ेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर आप ज़ोर-ज़ोर से हंस पड़ेंगे। हुआ यूं कि यह चोरी किसी माहिर चोर ने नहीं, बल्कि पापा की दो परियों ने की थी। दोनों ने दुकान लूटने के लिए अपने चेहरे पर मास्क लगाया था और हाथों में पेपर स्प्रे लेकर दुकान लूटने आई थीं। कांड तब होता है जब दुकानदार युवतियों से ज़्यादा चालाक निकला।
वीडियो में क्या हुआ?
घटना बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, और उसमें युवतियों की करतूत साफ़ दिख रही है। वायरल वीडियो के मुताबिक, दो युवतियां मास्क पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूटने के लिए घुसती हैं। शुरू में वे खरीदने का नाटक करती हैं और जब दुकानदार उन्हें ज्वेलरी दिखाने लगता है, तो लड़कियां उस पर पेपर स्प्रे से हमला कर देती हैं। वे दुकान लूटने की कोशिश करती हैं, लेकिन दुकानदार समय रहते अपने चेहरे से स्प्रे पोंछ लेता है और उन्हें पकड़ने के लिए गेट खोलकर बाहर निकलता हैं और गेट बंद कर देता है।
पकड़ी गई
जैसे ही लड़कियों को पता चलता है कि वे चोरी करते हुए पकड़ी गई हैं, लड़कियां डर जाती हैं और अपना चेहरा छिपाने लगती हैं। दुकानदार राजेश कुमार की आवाज़ सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुँच जाते हैं जिसके बाद भीड़ लड़कियों को बाहर नहीं जाने देती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची। दोनों को हिरासत में लिया गया है और दोनों लड़कियों से पूछताछ की जा रही है।
pc- rochakkhabare.com





