Wakf Bill: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंसा, लोगों के पलायन की खबर, 200 हिंदू घरों को जलाने का दावा, तीन लोगों की हुई मौत

इंटरनेट डेस्क। वक्फ संशोधन कानून को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा फैली हुई हैं और इस हिंसा के कारण बताया जा रहा की पलायन शुरू हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में ये हिंसा हुई है। यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं हिंदू खौफ में हैं। खबरों की माने तो जिले में हिंसा से प्रभावित लगभग 500 हिंदू पलायन कर गए हैं। उन्होंने भागीरथी नदी पार कर मालदा जिले में शरण ली है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है कि कट्टरपंथियों के डर से लोग भागने को मजबूर हैं।

विधायक के घर छोड़ने की खबर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो फरक्का से तृणमूल कांग्रेस विधायक मनिरुल इस्लाम के भी पलायन करने की खबर है। उनके घर ताला लगा है। उधर, हिंसाग्रस्त शमशेरगंज में उपद्रवियों ने बीएसएफ टीम पर फिर फायरिंग की है। हिंसा में दो बच्चे घायल हुए हैं। उपद्रवियों पर कई महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप है। मामले में 12 और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई थी। एक अलग घटना में शनिवार शाम धुलियान में एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया था। 

घरों को जलाए जाने का दावा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो हिंसा के दौरान मुर्शिदाबाद में करीब 200 हिंदू घरों को जला दिए जाने की खबर भी सामने आई है। लोगों का आरोप है कि गैस सिलिंडर खोलकर और पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। उपद्रवियों ने बड़ी संख्या में घरों व दुकानों में लूटपाट और आगजनी की। कई तालाबों में उपद्रवियों द्वारा जहर मिलाने का भी आरोप है, जिससे बड़ी संख्या में मछलियां मर गईं।

pc- BBC