Weather update: आंधी बारिश और वज्रपात से बिहार में 59 तो यूपी में 25 लोगों की मौत, कहर बना मौसम....
- byShiv
- 11 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। बिहार और यूपी में बदला मौसम लोगों के लिए कहर बनकर आया है। जी हां गर्मी से झुलस रहे लोगों को मौसम बदला तो लगा की राहत मिलेगी। लेकिन ये राहत आफत बन गई। आंधी-बारिश के कारण बिहार में 59 और उत्तर प्रदेश में 25 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में चार और हरियाणा व उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत की खबर है। खेत में पानी भरने से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है।
आज से 48 घंटे मौसम में रहेगा बदलाव
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटे में मौसम बदलाव जारी रहेगा। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब में शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाएं चलने और वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में 59 लोगों की जान गई
बिहार में गुरुवार को वज्रपात व आंधी-पानी से पेड़, दीवार और कर्कट गिरने से 11 जिलों में 59 लोगों की जान गई है। इनमें सर्वाधिक नालंदा जिले में अलग-अलग 22 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। उत्तर बिहार और सीमांचल के इलाकों में ऐसी ही घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं यूपी में 25 लोगों की मौत की खबर है। ये सभी लोग वज्रपात व आंधी-पानी से पेड़, दीवार और कर्कट गिरने से मारे गए है।
pc-hdibharat.com