Weather Update: आज से राजस्थान में भारी बारिश का दौर होगा शुरू, कई जिलों के लिए अलर्ट किया गया जारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से एक बार फिर से मानसून तेजी के साथ सक्रिय होने जा रहा है। कहा जा रहा हैं की आज से प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच प्रदेश के अधिकांश संभागों में मानसून विशेष रूप से सक्रिय रहेगा, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज यहा हो सकती हैं अतिभारी बारिश
मौसम विभाग की माने तो आज कोटा और उदयपुर संभाग कोटा, झालावाड़, बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर में आज से बारिश की गतिविधियां काफी तेज होंगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। जयपुर व भरतपुर संभाग, जयपुर शहर, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और टोंक जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अजमेर, सीकर, नागौर, बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर और शाहपुरा में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की से मध्यम बौछारें गिर सकती हैं। 

इन जिलों में जमकर बरसे बादल
इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में मेघ जमकर मेहरबान रहे। झालावाड़, भरतपुर, जयपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, चित्तौड़गढ़ और भीलवाड़ा में 1 से 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा पानी टोंक में बरसा। वहीं, उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में दिनभर तेज धूप के कारण पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, राजधानी जयपुर में मंगलवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के साथ रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। 

pc- ndtv india