Weather Update:राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर, तापमान पहुंचा 47 डिग्री के पार, आज कई जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
- byShiv
- 12 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी बादलों से आग बरस रही हैं, हालात ऐसे हैं की दोपहर में आप कुछ मिनट के लिए भी धूप खड़े नहीं हो सकते है। तेज धूप और गर्म हवाएं आम जनजीवन को परेशान कर रही है। पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है, तो कुछ पूर्वी और उत्तरी इलाकों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। सोमवार को हनुमानगढ़ में करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।
आंधी बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी, और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और बाड़मेर जैसे इलाकों में दिनभर हीटवेव चली, जबकि पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम अपेक्षाकृत राहतभरा रहा। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर का पारा बढ़कर 47.3 डिग्री तक पहुंच गया। 46.8 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही फलोदी शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार जोधपुर और उदयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में आगामी दिनों में गर्मी और हीटवेव का प्रभाव बने रहने की संभावना है। 12 से 14 मई तक विभिन्न जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। 12 मई को जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 14 मई को भी पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर मजबूत रहेगा।
pc- parbhat khabar





