Weather update: आग की भट्टी की तरह तप रहा राजस्थान, तापमान पहुंचा 46 डिग्री के पार, आगामी 48 घंटे और भारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान इस समय भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू का दौर जारी है। सुबह के 9 बजे तो मानों ऐसा लगता हैं जैसे आप किसी तपती भट्टी के सामने बैठे है। इस गर्मी के आगे तो पंखे और कूलर भी फेल होते नजर आ रहे हैै। मरुधरा के बाड़मेर में रविवार को पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। जिसने इसे राज्य का सबसे गर्म शहर बना दिया। फलोदी, जैसलमेर और जालौर जैसे जिलों में भी तापमान 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है।

जारी हुआ येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का दौर जारी रहेगा। नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, कोटा, बीकानेर और अजमेर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं गर्मी के बीच एक अच्छी खबर यह भी हैं की नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं भी जोर पकड़ रही हैं। इस दोहरे प्रभाव के कारण अगले 3-4 दिनों में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

आंधी-बारिश हो सकती हैं
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में दोपहर के बाद बादलों की गर्जना के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। चूरू, झुंझुनू और सीकर जैसे जिलों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं।

pc- parbhat khabar