Weather Update: राजस्थान में लोगों को गर्मी से राहत, आज भी कई जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट, तापमान पहुंचा 44 डिग्री के पार

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में अभी लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि दिन में धूप के अभी वहीं तेवर हैं, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण लोगों थोड़ी राहत है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार, राज्य में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का हैं असर
मौसम विभाग की माने तो अभी जम्मू-कश्मीर और आस-पास के क्षेत्र में 5.8 किमी ऊंचाई पर बना पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। वहीं तात्कालिक वेदर अपडेट के अनुसार, जयपुर मौसम केन्द्र ने अगले 3 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, कोटपुतली-बहरोड़, जयपुर, अजमेर, बूंदी, कोटा, बारां और भीलवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यहां बारिश के आसार
मौसम विभाग की माने तो जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभागों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हो सकती है। खास तौर पर अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

pc- live hindustan