Weather Update: राजस्थान में अब चढ़ेगा तापमान, लोगों को सताएगी गर्मी, 3 से 4 डिग्री की होने जा रही बढ़ोतरी
- byShiv
- 10 Apr, 2026
इंटरनेट डेेस्क। राजस्थान में अब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो चुका हैं और उसके साथ ही लोगों को अब गर्मी का सामना करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। भारत मौसम विज्ञान विभाग जयपुर केंद्र ने अपडेट में बताया कि आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के तापमान में गर्मी महसूस होने लगेगी। सबसे अधिक तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रहा।
भरतपुर में हुई रिकॉर्ड बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। सबसे ज्यादा बारिश भरतपुर जिले में 21 मिलीमीटर दर्ज हुई। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी कटी हुई फसलों और अनाज को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें। हालांकि वर्तमान में भारी बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, फिर भी सतर्कता बरतना उचित रहेगा।
pc- kisantak.in





