Weather Update: राजस्थान में बढ़ रहा सर्दी का असर, कई शहरों का तापमान आया 10 डिग्री के नीचे, रात में सता रही सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है, प्रदेश के कई शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। लोगों को अब सर्दी सताने लगी हैं। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नागौर में पारा 5.6 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, माउंट आबू, सीकर और चूरू सहित कई इलाकों में भी रातें ठंडी हो रही हैं। हालांकि दिन की धूप के कारण लोगों को राहत है। 

आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 25 नवंबर को भी प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 25 नवंबर के लिए प्रदेश के सभी जिलों में ग्रीन जोन यानी कोई चेतावनी नहीं जारी की है। शीतलहर, घने कोहरे और बारिश को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं है।

कहा कितना रहा तापमान
प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट के कारण लगातार सर्दी का असर तेज हो रहा है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नागौर में पारा 5.6 डिग्री और सीकर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। चूरू में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा। इसके अलावा पिलानी में 9.3 डिग्री और अलवर में 9.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भीलवाड़ा में रात का पारा 8.4 डिग्री और वनस्थली में 8.5 डिग्री रहा। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

pc- abp news