Weather Update: राजस्थान में तपने लगी धरती, बारिश का दौर समाप्त होते ही बढ़ा तापमान, अब सताएगी गर्मी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बारिश और ओलो का दौर समाप्त होने के साथ ही अब प्रदेश तपने लगा हैं, तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी हैं और इसके कारण ही गर्मी का की तपीश बढ़ने लगी है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में झमाझम बारिश के बाद मौसम एक बार फिर स्थिर हो गया है। राजस्थान में गर्मी ने दस्तक दे दी है, राज्य में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया है और आने वाले दिनों में यह और अधिक रहने वाला है।

बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की रिपोर्ट की माने तो  आगामी एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में बारिश का दौर थमने के साथ ही पारा चढ़ने लगा है। रेगिस्तानी इलाकों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

40 डिग्री पार पहुंचेगा तापमान
सबसे अधिक तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर (सीकर) में रहा। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। इसके चलते अगले हफ्ते तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।

pc- live hindustan