Weather update: राजस्थान में शिवरात्रि के बाद फिर से हो सकती हैं बारिश, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पिछले सप्ताह ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और ओले  देखने को मिले थे। उसके बाद प्रदेश में फिर से मौसम बदला और दिन में लोगों को गर्मी सताने लगी। अब एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में शिवरात्रि के बाद एक बार फिर से मौसम बदलेगा और कुछ कुछ जगहों पर बारिश का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है।

हो सकती हैं बारिश
मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फरवरी आखिरी में एक बार फिर बादल छाने और बारिश की आशंका है। सोमवार की बात करे तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर  में 34.6 सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान करौली में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में एक नया पश्चमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। यह मौसम परिवर्तन 27 फरवरी से शुरू होगा और इसका असर 1 मार्च तक रहेगा। इस दौरान उत्तरी पश्चमी एवं उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना  हैं तथा शेष भागों मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री से. बढोतरी होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अजमेर में 29.2 डिग्री, जयपुर में 28.5 डिग्री, सीकर में 26.0 डिग्री, कोटा में 28.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 32.2 डिग्री, बाड़मेर में 34.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

pc- moneycontrol.com