Weather Update: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 9 मई से प्रदेश में भयंकर लू का अलर्ट जारी, बढ़ेगा तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को गर्मी कम सता रही है। लगातार पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी, बारिश और ओलो का दौर चल रहा है। इस कारण तापमान में कमी महसूस की जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताजा जानकारी के अनुसार, वर्तमान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी हैं। हालांकि, यह राहत अस्थायी है क्योंकि मौसम विभाग ने 9 मई से राज्य में भीषण गर्मी और लू अलर्ट जारी कर दिया है।

आज भी बदल सकता हैं मौसम
मौसम विभाग की माने तो विक्षोभ के प्रभाव से आज जयपुर, कोटा, उदयपुर, और भरतपुर संभाग के जिलों में मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं और मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से अलवर, भरतपुर, और धौलपुर जैसे क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

हीटवेव का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों में राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने की बात कही है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मई से सीमावर्ती क्षेत्रों में हीटवेव का दौर शुरू होगा। 8 से 11 मई के दौरान तापमान जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

pc- gnttv.com