WhatsApp Tips: अगर आपको भी व्हाट्सएप में दिखें ये चीजें तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं आप स्कैमर्स के निशाने पर
- byShiv
- 27 Nov, 2024
इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सएप एक बहुत की पॉपुलर इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, दुनियाभर में लोग इसका उपयोग कर रहे है। लेकिन क्या आपको एक बात का पता हैं कि यह ऐप भी स्कैमर्स से भी अछूता नहीं रहा है, स्कैमर्स फ्रॉड करने के लिए कई तरह के तरीके अपनाते हैं और व्हाट्सएप से भी वो लोगों को निशाना बना रहे है। ऐसे में आपको व्हाट्सएप के जरिए होने वाले स्कैम्स का पता लगाने के आसान तरीके बता रहे है।
अज्ञात नंबर से रहें सावधान
अगर कोई अनजान नंबर आपको कोई अजीब या संदिग्ध मैसेज भेजता है, तो सावधान हो जाएं। आपको आसानी से पैसा कमाने या किसी बड़ी जीत का ऑफर देता है, तो भी सावधान हो जाएं, यह भी एक स्कैम हो सकता है।
पर्सनल डिटेल्स मांगना
व्हाट्सएप पर अगर कोई व्यक्ति आपको आपकी पर्सनल डिटेल्स जैसे बैंक अकाउंट नंबर, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य जानकारी मांगता है तो सावधान हो जाएं, कभी भी ये चीजे नहीं दें।
लिंक पर क्लिक न करें
किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें, यह हो सकता है कि वह आपको किसी खतरनाक वेबसाइट पर ले जाए और इससे स्कैमर्स आपके व्हाट्सएप को हैक कर सकते हैं।
pc- tv9






