WI vs PAK: जस्टिन ग्रीव्स ने रच दिया इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कारनामा कर दिया हैं जो आपके 149 सालों पहले हुआ था। उन्होंने ये विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए बनाया है। ग्रीव्स ने अपने टेस्ट करियर का पहला पांच विकेट हॉल प्राप्त किया और इसी के साथ उन्होंने अपना नाम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया है।
ग्रीव्स टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार 5 मेडन ओवर डालकर पांच विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले ये कारनामा कोई भी गेंदबाज नहीं कर पाया था। उनकी गेंदबाजी की वजह से पाकिस्तान की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
ग्रीव्स ने ब्रायन लारा क्रिकेट एकैडमी में पाकिस्तान की मजबूत पारी को अचानक ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कुल 11 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। इनमें से सभी पांच विकेट लगातार पांच ओवरों में आए और हर ओवर मेडन रहा। इससे पहले इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार लगातार विकेट-मेडन ओवर फेंके थे, लेकिन ग्रीव्स ने उस रिकॉर्ड को भी पार कर लिया। यह उनका टेस्ट करियर का पहला पांच विकेटों का हॉल भी था।
PC- cricinfo.com






