World Cup 2027: वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्वालीफायर की तारीखें आई सामने, जाने कब से खेल जाएंगे मैच

इंटरेनट डेस्क। साल 2027 में वनडे विश्वकप खेला जाएगा, लेकिन आईसीसी लगातार इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है। अब खबर है कि वनडे विश्व कप में कौन कौन सी टीमें खेलेंगी, इसके लिए जो क्वालीफायर खेला जाएगा, उसकी तारीखें सामने आ चुकी हैं। आईसीसी ने तय है कि फरवरी से लेकर मार्च तक इसके मैच खेले जाएंगे। आईसीसी पहले ही इसके फॉर्मेट का ऐलान कर चुका है। 

अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों जोरों पर हैं। पता चला है कि इसके लिए क्वालीफायर मैच 22 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक यानी करीब एक महीने तक खेले जाएंगे। इसके बाद पता चल जाएगा कि वो टीमें कौन सी होंगी, जो विश्व कप में अपनी हिस्सेदारी करेंगी। वैसे तो अभी विश्व कप की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये टूर्नामेंट चार अक्टूबर से लेकर 11 नवंबर तक खेला जाएगा। 

जहां तक क्वालीफिकेशन के लिए जो फॉर्मेट होगा, उसकी बात की जाए तो इसमें कुल मिलाकर 10 टीमें हिस्सा लेंगी। जो भी टीमें इसे जीतेंगी, वो सीधे 14 देशों के बीच होने वाले वनडे विश्व कप खेलने के लिए एंट्री कर जाएंगी। यहां दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर जो टीमें रहेंगी, उनके बीच सबसे पहले सुपर सीरीज खेली जाएगी। यहां जो टीम टॉप पर रहेगी, वो 12 टीमों का हिस्सा होगी और विश्व कप में आगे जाएगी। हालांकि सुपर सीरीज भी विश्व कप का ही एक भाग होगी।

pc- india tv hindi