Year Ender 2024: इस साल इन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव, कई जगहों पर चौंकाया परिणामों ने

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने के पास हैं और कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में आप भी नए साल का इंतजार कर रहे होंगे। ऐसे में आज हम बात करेंगे इस साल किन किन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और किन किन राज्यों में किस किस की सरकार बनी। कई राज्यों में जनता ने ऐसा जनादेश दिया जिसका अनुमान बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषक भी नहीं लगा पाए थे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा विधानसभा चुनाव भी इसी साल हुए। भाजपा के लिए इस बार सत्ता विरोधी लहर है और जीत की राहें काफी मुश्किल थी। लेकिन नतीजों ने सभी को चौंका दिया और भाजपा ने एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाई।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में भी यही हाल हुआ, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी को उम्मीद थी कि उन्हें जनता की सहानुभूति मिलेगी और वह सत्ता पर काबिज होंगे, लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के नेतृत्व में एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की।

जम्मू-कश्मीर और झारखंड
इसी तरह, जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद भाजपा को बहुमत की उम्मीद थी, हालांकि वह पूरी नहीं हो सकी। इसके साथ ही  झारखंड में भी भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रही थी लेकिन वहां भी भाजपा को निराशा हाथ लगी।

pc- bhaskar