Year Ender 2024: आम के आचार से लेकर खाने की इन चीजों को इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया गूगल पर
- byShiv
- 17 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा, ऐसे में गूगल ट्रेंड ने कुछ लिस्ट जारी करके लोगों को ये बताया है कि इस साल क्या-क्या सबसे ज्यादा सर्च किया गया। ऐसे मे आज हम रेसिपी में जानेंगे की इस साल में सबसे ज्यादा बार किस रेसिपी को सर्च किया गया है। तो चले जानते हैं इस बारे में।
आम का अचार
साल 2024 में आम के आचार की रेसिपी सबसे ज्यादा सर्च की गईं। आम का अचार गर्मी के मौसम में हरे आम, मसालों और तेल के मिश्रण से बनाया जाता है। यही वजह है कि इस साल आम का अचार गूगल सर्चिंग में दूसरे नंबर पर रहने में सफल रहा।
धनिया पंजीरी
धनिया पंजीरी एक पारंपरिक पकवान है, जिसे भारतीय घरों में विशेष रूप से जन्माष्टमी और व्रत के अवसरों पर बनाया जाता है। यह स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट होती है। वैसे इसका सेवन हर कोई करता है। इसे गर्भवती महिलाओं को भी खिलाया जाता है। यही वजह से कि धनिया पंजीरी गूगल सर्च में तीसरे नंबर पर रही।
pc- navbharat