Year Ender 2024: आईपीएल की मेगा नीलामी में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, बने सबसे महंगे क्रिकेटर
- byhanumnan
- 21 Dec, 2024

खेल डेस्क। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस साल को कभी भी भूलना चाहेंगे। सडक़ दुघर्टना के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफल वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2024 के जाते-जाते आईपीएल नीलामी में अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया। आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंत को रिलीज कर दिया था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले क्रिकेटर बनें। इसी नीलामी में श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपए में बिके थे। ऋषभ पंत अब लखनऊ सुपर जाएंट्स की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।
पंत अब तक 111 आईपीएल मुकाबले खेल चुके हैं। भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 76 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1209 रन बनाए हैं। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की ओर से एक शतक और 18 अर्धशतक के साथ 3,284 रन बनाए हैं।
PC: sports.ndtv