Year Ender 2024: रोहित शर्मा ने वनडे में बनाए सर्वाधिक रन, इस स्थान पर रहे विराट कोहली
- byhanumnan
- 20 Dec, 2024

खेल डेस्क। इस साल भारतीय टीम को ज्यादा वनडे मैच खेलने को नहीं मिले हैं। टीम इंडिया को केवल 3 वनडे मैच ही खेलने को मिले हैं। इसमें से एक भी भी टीम इंडिया को जीत नहीं मिली है। 2 मुकाबलों में हार मिली है और 1 मैच टाई भी रहा था।
आज हम आपको इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर कप्तान रोहित शर्मा रहे हैं। उन्होंने इस साल टीम इंडिया की ओर से सर्वाधिक 157 रन बनाए। रोहित ने इस साल 3 वनडे की 3 पारियों में 52.33 की औसत और 141.44 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर अक्षर पटेल, तीसरे पर विराट कोहली, चौथे पर शुभमन गिल और 5वें पर वॉशिंगटन सुंदर हैं। अक्षर पटेल ने 79 रन, विराट कोहली ने 58 रन, शुभमन गिल ने 57 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने इस साल 50 रन वनडे क्रिकेट में बनाए हैं।
PC:espncricinfo