Year Ender 2024: इन बीमारियों ने इस साल लोगों को किया है सबसे ज्यादा परेशान

इंटरनेट डेस्क। दुनिया के लोगों को पिछले कई साल कोरोना का कहर झेलना पड़ा है। इस बीमारी के कारण विश्व में बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। हालांकि साल 2024 इस बीमारी के लिहाज से अच्छा रहा है। इस बीमारी का प्रभाव अब ना के बराबर है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि इस साल किन बीमारियों ने लोगों के साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ाई। 

खबरों की मानें तो इस साल कई क्रॉनिक बीमारियों ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ाई है।  हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज जैसी शारीरिक दिक्कतों ने इस साल लोगों की परेशानियां बढ़ाई है। देश के लोगों को इस साल कैंसर, हार्ट अटैक या फिर स्ट्रोक की बीमारियों ने ज्यादा परेशान किया है। 

इसके कारण देश में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं देश के लोगों को सेहत से जुड़ी कई अन्य प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। हार्ट अटैक आना तो अब सामान्य हो गया है।

PC: freepik