Year Ender 2024: सोनाक्षी सिन्हा सहित इन फिल्मी कलाकारों ने की शादी
- byhanumnan
- 16 Dec, 2024

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 में कई फिल्मी कलाकारों के घर पर शादी की शहनाइयां बजी हैं। इस दौरान कई कलाकारों ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। आज हम आपको जानकारी देेने जा रहे हैं कि इस साल किन सितारों ने शादी की है। इस साल बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के कारण सुर्खियों में रही हैं। बॉलवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से विवाह किया।

रकुल प्रीत-जैकी भगनानी
इस साल फरवीर में रकुल प्रीत सिंह विवाह बंधन में बंधी। उन्होंने जैकी भगनानी के साथी 21 फरवरी, 2024 को गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस शादी में दोनों परिवार के सदस्यों और दोस्तों के अलावा कई मशहूर सेलेब्स भी शामिल हुए।
पुलकित-कृति
वहीं मार्च में अभिनेता पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने विवाह किया। एक-दूसरे को करीब पांच साल डेट करने के दोनों ने विवाह किया।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
जून में सोनाक्षी सिन्हा ने अपना वैवाहिक जीवन शुरू किया। उन्होंने जहीर इकबाल के साथ 23 जून को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की।

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ
बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इसी साल सिद्धार्थ के साथ विवाह किया। सितंबर में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ विवाह किया। इस शादी में दोनों परिवार के साथ ही करीब मेहमान और दोस्त शामिल हुए।
नागा चैतन्य-शोभिता
साल के अन्तिम माह ही शुरुआत में नागा चैतन्य ने शादी की। उन्होंने अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद में शादी की।
PC:amarujala
Tags:
- Celebrities got married in 2024
- celebrities who got married in 2024
- celebs married in 2024
- indian celebrities married in 2024
- aditi rao hydari
- siddharth
- naga chaitanya
- sobhita dhulipala
- sonakshi sinha
- zaheer iqbal
- Bollywood Photos
- Latest Bollywood Photographs
- Bollywood Images
- Latest Bollywood photos