Year Ender 2024: इस साल टी20 क्रिकेट में इन पांच गेंदबाजों का रहा जलवा, इस स्थान पर हैं अर्शदीप सिंह
- byhanumnan
- 16 Dec, 2024

खेल डेस्क। साल 2024 में दिसंबर माह आधा बीच चुका है। इस साल टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बने हैं। क्रिकेट के इस फॉमेंट में इस साल बल्लेबाज के मुकाबले गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला है। इस साल अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में एक भी बल्लेबाज एक हजार रन नहीं बना सका है। वहीं गेंदबाजों का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा रहा है। आज हम आपको इस साल अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लिस्ट में हांगकांग का एक गेंदबाज शीर्ष पर रहा है।
एहसान खान (हांगकांग)
हांगकांग के गेंदबाज एहसान खान ने इस साल 27 मैचों की 26 पारियों में सर्वाधिक 46 हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 5 रन पर चार विकेट रहा है।

अर्शदीप सिंह (भारत)
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अन्तराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में इस साल 18 मैचों की 18 पारियों में 36 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/9 रहा है।

शाहीन शाह अफरीदी (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के तेज शाहीन शाह अफरीदी ने इस साल 23 मैचों की इतनी ही पारियों में 36 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/30 रन रहा है।
एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज एडम जम्पा ने साल 2024 की 21 मैचों की 21 पारियों में 35 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/12 रन रहा है।
पीडब्लू हसरंगा (श्रीलंका)
श्रीलंकाई ऑलराउंडर पीडब्लू हसरंगा का भी इस साल टी20 क्रिकेट में जलवा रहा है। उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 मैचों की इतनी ही पारियों में 34 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/15 रहा है।
PC: espncricinfo