Year Ender 2024: मोदी, राहुल और योगी के ये बयान रहे सुर्खियों में

PC: abplive

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 की विदाई होने वाली है। इस साल देश के कई नेता मीडिया की सुर्खियों में रहे हैं। इस साल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सबसे ज्यादा मीडिया की सुर्खियों रहे हैंं। साल की समाप्ति से पहले एक बार फिर से राहुल गांधी सुर्खियों में आ गए हैं। अब भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ गुरुवार को संसद में हुए घटनाक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन पर संसद में घायल हुए सांसदों का धक्का लेने का आरोप लगा है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे कि इस साल देश के कौन-कौन से नेता ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं। 

PC:  aajtak

पीएम मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 की रैली के दौरान पीएम मोदी ने बिहार के काराकाट में बयान दिया था कि इंडी गठबंधन के लोग गुलाम बन सकते हैं और अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए मुजरा तक कर सकते हैं। इस बयान के कारण वह सुर्खियों में रहे थे। 

PC:  jagran

राहुल गांधी 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस साल केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना पर बयान देने के कारण सुर्खियों में आए थे। इस संबंध में भाजपा ने उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस सांसद ने कहा था कि दो तरह के सैनिक होते हैं। एक जो गरीब परिवार से आते हैं और दूसरे वो जो अमीर फैमिली से ताल्लुक रखते हैं।

PC: indiatoday

योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के खिलाफ हुंकार भरते हुए नारा दिया था कि बंटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था। उन्होंने इस दौरान बोल दिया था कि राष्ट्र तभी आगे बढ़ेगा जब हम एक रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। इस कारण योगी इस साल विशेष रूप से चर्चा में रहे थे।