Year Ender 2024: गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया इस बार इन चीजों को

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 समाप्त होने की और हैं और नया साल 2025 आने में अब कुछ ही दिन शेष है। ऐसे मे आप भी नए साल के स्वागत की तैयारी कर रहे होंगे। वैसे गूगल ने भारत में पूरे साल सर्च होने वाली चीजों की लिस्ट शेयर की है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने भारत में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाले चीजों को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड किया है तो आज जानते हैं सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया।

स्त्री 2 और कल्कि 2898 एडी फिल्म 
गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा स्त्री2 और कल्कि 2898 एडी फिल्म  के बारे में सर्च किया है। राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2 और अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी कुछ महीने पहले सिनेमाघर में रिलीज हुई और लोगों द्वारा काफी पसंद की गई है।

स्पोटर्स इवेंट
इसके साथ ही लोगों ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल और  टी-20 वर्ल्ड कप जैसे स्पोर्ट्स इवेंट्स को भी काफी सर्च किया है। हाल में लॉन्च हुए हम टू सर्च फीचर के जरिए सर्च की जाने वाली चीजों की लिस्ट भी गूगल ने जारी की है।

pc- news18 hindi