Year Ender 2024: राजनीति में इन महिलाओं के लिए यह साल रहा खास, आते ही मारी ऐसी एंट्री की छा गई दुनियां में

इंटरनेट डेस्क। साल 2024 खत्म होने की कगार पर है और नए साल की तैयारी शुरू हो चुकी है। आप भी नए साल की तैयारी कर रहे होंगे और प्लॉन बना रहे होंगे की आप कैसे नए साल का स्वागत करेंगे। वैसे इस साल कई महिलाओं की राजनीति में एंट्री हुई और वो आते ही छा गई। तो जानते हैं आज उनके बारे में।

कंगना रनौत 
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में एंट्री की। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद बनीं। उन्होंने कांग्रेस के जाने-माने नेता विक्रमादित्य को हराया। इसके बाद भी वह अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहीं। कंगना बॉलीवुड की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने किसी बड़े स्टार के बिना अपने दम पर कई हिट फिल्में दी हैं। 

प्रियंका गांधी
भारतीय राजनीति में यह नाम नया नहीं है। प्रियंका ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा था। यह साल खत्म होते-होते प्रियंका ने चुनाव लड़ा और वायनाड में भाई की विरासत संभाल ली। जब राहुल और प्रियंका साथ में संसद पहुंचे तो गांधी परिवार के लिए यह खास दिन था।

pc- amar ujala