1 March: 1 मार्च से बदलने जा रहे हैं ये नियम, आप पर भी पड़ेगा इनका सीधा सीधा असर

इंटरनेट डेस्क। कल से नया महीना शुरू होने जा रहा हैं और इसके साथ ही 1 मार्च 2026 से देशभर में कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ेगा। ये बदलाव ट्रेन टिकट बुकिंग, एलपीजी सिलेंडर, सिम कार्ड, बैंक अकाउंट से लेकर कई नियम है। तो जानते हैं 1 मार्च से होने वाले बदलावों के बारे में।

एलपीजी सिलेंडर की कीमत
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हर महीने की तरह बदलाव हो सकता है, 1 मार्च को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट घोषित हो सकते हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों के आधार पर ये बढ़ या घट सकते हैं।

मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव
बैंक और फाइनेंस में भी बदलाव हैं, कुछ बैंक मिनिमम बैलेंस नियम में बदलाव कर सकते हैं या सेविंग अकाउंट के रूल अपडेट हो सकते हैं, साथ ही क्रेडिट स्कोर की साप्ताहिक चेकिंग या यूपीआई ट्रांजैक्शन में ज्यादा सुरक्षा फीचर्स जैसे ओटीपी या लिमिट चेंज आ सकते हैं।

pc- vecteezy.com