इंटरनेट डेस्क। अक्टूबर नया महीना कल से शुरू होने जा रहा हैं और नए महीने में आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। महीने की पहली तारीख जब भी आने वाली होती है, तो इस बात कि चिंता लोगों को होती है कि अब क्या-क्या नियम बदलने वाले हैं। कल यानी अगले महीने की पहली तारीख से एलपीजी सब्सिडी, बल्क डिपॉजिट और जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन से जुड़े कई नए नियम लागू होंगे।
1 अक्तूबर से क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?
गैस सब्सिडी के नियम बदल रहे हैं
सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन यानी बीएए जरूरी होगा
जिन ग्राहकों ने अभी तक बीएएए नहीं कराया है, उन्हें यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी
हालांकि, ध्यान दें कि बिना ऑथेंटिकेशन के भी सिलिंडर की सप्लाई बंद नहीं होगी।
बदलेंगे एफडी के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बल्क डिपॉजिट को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसकी वजह से अब 3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की एफडी बल्क डिपॉजिट मानी जाएगी जबकि, इससे पहले इसकी सीमा 2 करोड़ रुपये थी। बैंक बल्क एफडी पर अपनी जरूरत के हिसाब से अलग ब्याज दर तय कर सकेंगे।
pc- istockphoto.com






