4 Moons in Russia: अनोखी और चौंकाने वाली खगोलीय घटना, रूस में एक साथ दिखे चार चांद, देखें आप भी Video

इंटरनेट डेस्क। शायद पहली बार आपने सुना होगा की कही पर एक साथ चार चांद दिखे हो। जी हां रूस में यह ऐतिहासिक मामला सामने आया है। यहां के प्रसिद्ध शहर सेंट पीटर्सबर्ग में हाल ही में एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली खगोलीय घटना देखने को मिली है। इस घटना ने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों को भी हैरान कर दिया। रविवार, 1 फरवरी 2026 की रात को यहां के आसमान में एक साथ चार चंद्रमा जैसे चमकते पिंड दिखाई दिए।

लोगों ने देखा
इस दुर्लभ और विस्मयकारी नज़ारे को देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए और तुरंत अपने मोबाइल फोन व कैमरों में इस दृश्य को कैद करने लगे। देखते ही देखते इन वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तेजी से फैलना शुरू कर दिया।

क्या है इस घटना के पीछे का विज्ञान?
खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, यह कोई अलौकिक या एलियन से जुड़ी घटना नहीं है बल्कि एक ऑप्टिकल भ्रम है जिसे वैज्ञानिक भाषा में ‘पैरासेलेने’ या ‘मून डॉग’ कहा जाता है। यह घटना तब होती है जब चंद्रमा की रोशनी वायुमंडल में मौजूद बर्फ के क्रिस्टलों से टकराकर अपवर्तित हो जाती है।