Android में Screenshot लेने के 5 धांसू तरीके, ज्यादातर लोग नहीं जानते
- byvarsha
- 02 Sep, 2026
pc: lifehacker
आज के समय में स्क्रीनशॉट लेना स्मार्टफोन की सबसे उपयोगी सुविधाओं में से एक है। किसी जरूरी जानकारी, चैट, फोटो, पेमेंट रसीद या वेबसाइट के हिस्से को सेव करने के लिए हम अक्सर स्क्रीनशॉट लेते हैं। ज्यादातर लोग इसके लिए सिर्फ पावर और वॉल्यूम बटन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एंड्राइड फोन में स्क्रीनशॉट लेने के कई और आसान तरीके भी मौजूद हैं।
पावर और वॉल्यूम बटन से लें स्क्रीनशॉट
सबसे आसान तरीका है पावर और वॉल्यूम डाउन बटन को एक साथ कुछ सेकंड के लिए दबाना। स्क्रीन फ़्लैश होते ही स्क्रीनशॉट कैप्चर हो जाएगा और वह गैलरी में दिखाई देगा।
क्विक सेटिंग्स से स्क्रीनशॉट लें
कई एंड्राइड फोन में क्विक सेटिंग्स Panel में स्क्रीनशॉटका विकल्प मिलता है। स्क्रीन को ऊपर से नीचे स्वाइप करें और स्क्रीनशॉट आइकन पर Tap करें। अगर यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो एडिट करके इसे क्विक सेटिंग्स में जोड़ा जा सकता है।

pc: news18 hindi
Three-Finger स्क्रीनशॉट का करें इस्तेमाल
कुछ स्मार्टफोन में Three-Finger स्क्रीनशॉट फीचर मिलता है। इसे सेटिंग्स में जाकर इनेबल करने के बाद तीन उंगलियों से स्क्रीन पर स्वाइप करके स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। हालांकि यह फीचर हर एंड्राइड फोन में उपलब्ध नहीं होता।
लंबा स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं
अगर आपको किसी लंबे वेबपेज या चैट का स्क्रीनशॉट लेना है, तो सामान्य स्क्रीनशॉट लेने के बाद स्क्रॉल, कैप्चर मोर या लॉन्ग स्क्रीनशॉट जैसे विकल्प दिखाई दे सकते हैं। इससे पूरी जानकारी एक ही इमेज में सेव की जा सकती है।
गूगल असिस्टेंट की मदद लें
कुछ एंड्राइड डिवाइस में गूगल असिस्टेंट के जरिए भी स्क्रीनशॉट लेने का विकल्प मिल सकता है। हालांकि इसका तरीका फोन और Software Version के अनुसार अलग हो सकता है।






