8th Pay Commission: वेतन आयोग की देरी के बीच बढ़ने जा रहा कर्मचारियों का डीए! हो सकता हैं 63%
- byShiv
- 11 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 8वां वेतन आयोग देने जा रही है। लेकिन उसमे देर हो रही है। इसको लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच हलचल मची हुई है। फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारी इसकी सिफारियों का इंताजर कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच खबरें हैं कि कर्मचारियों को जल्दी ही डीए हाइक का लाभ मिल सकता है.
कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारी अभी 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले उन्हें महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2026 से डीए में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
क्यों बढ़ सकता है डीए
क्लेबर ब्यूरो के ताजा आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक श्रमिकों के लिए महंगाई सूचकांक मार्च 2026 में 149.1 से बढ़कर अप्रैल 2026 में 149.9 हो गया है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि मौजूदा 60 प्रतिशत डीए बढ़कर 63 प्रतिशत हो सकता है, हालांकि आखिरी फैसला मई और जून 2026 के आंकड़ों और केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद होगा।
pc- bhaskarenglish.in






