8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के हिसाब से 2027 का यह महीना होगा खास, मिलने लगेगी बढ़ी हुई...

इंटरनेट डेस्क। देश के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को  8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलेरी का इंतजार है। हर कोई अपनी बढ़ने वाली सैलरी को ही कैलकुलेट कर रहा है। हालांकि उन सभी के मन में एक सवाल जरूर है कि आखिर 8वां वेतन आयोग कब से लागू होगा और बढ़ी हुई सैलरी कब से उनके अकाउंट में आई है? कुछ कर्मचारी का मानना है कि मई 2027 तक वेतन आयोग सरकार के पास अपनी अंतिम रिपोर्ट सबमिट करेगी उसी टाइम से उनकी बढ़ी हुई सैलरी मिलने लगेगी।

मई 2027 का महीना है काफी अहम
8वें वेतन आयोग को अपनी रिपोर्ट सबमिट करने के लिए 18 महीने का वक्त दिया गया है, जो मई 2027 में पूरा हो रहा है। ऐसे में ये महीना केंद्रीय कर्माचारी और पेंशनभोगियों के लिए काफी खास है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आपकी सैलरी उसी महीने से बढ़कर आने लगेगी। सरकार ने आयोग को 18 महीने के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। अब ये आयोग के ऊपर है कि वो अपनी रिपोर्ट पूरे 18 महीने में देती है या फिर उससे पहले जमा करवाती है।

अगर आप सोच रहे हैं कि 8वें वेतन आयोग की अंतिम रिपोर्ट जमा करने के तुरंत बाद बढ़ी हुई सैलरी आएगी, तो आप गलत है। 8वां वेतन आयोग सरकार के सामने रिपोर्ट के तौर पर सिफारिशें रखेगा। उस रिपोर्ट पर सरकार बैठक करेगी और फिर फैसला होगा कि 8वें वेतन आयोग में कितना फिटमेंट फैक्टर देना है।

pc- english.punjabkesari.com