8th Pay Commission: सबकों नहीं मिलेगा 8वें वेतन आयोगा का फायदा! इनकी नहीं बढ़ेगी सैलेरी और पेंशन

इंटरनेट डेस्क।  8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। क्योंकि इससे उनकी सैलरी, पेंशन और भत्तों में बदलाव होने की उम्मीद है। लेकिन एक अहम बात यह है कि इस बार हर कर्मचारी को इसका फायदा नहीं मिलने वाला। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कई ऐसे वर्ग हैं जो इस बढ़ोतरी से बाहर रह सकते हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि आखिर किसे लाभ मिलेगा और कौन इससे वंचित रह सकता है।

किसे मिलेगा फायदा
जानकारी के अनुसार सबसे पहले बात करें उन लोगों की जिन्हें इसका फायदा मिलेगा। 8वां वेतन आयोग मुख्य रूप से अभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए काम कर रहा है। इसमें रक्षा सेवाओं, रेलवे, केंद्रीय विभागों और अन्य सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल होते हैं। इसके साथ ही कुछ पेंशनभोगी भी इसके दायरे में आते हैं, यानी अगर आप सीधे केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं, तभी आपको इसका सीधा फायदा मिलने की संभावना है।

इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा फायदा
अब बात करते हैं उन कर्मचारियों की, जिन्हें इस बदलाव का पूरा फायदा नहीं मिलेगा। सबसे पहले आते हैं कॉन्ट्रैक्ट और अस्थायी कर्मचारी, ये लोग भले ही सरकारी काम करते हों, लेकिन इन पर वेतन आयोग लागू नहीं होता। इसलिए इनकी सैलरी में आयोग के जरिए कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसी तरह, जिन कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही है या जो सस्पेंड किए गए हैं, उन्हें भी इस बढ़ोतरी का लाभ नहीं दिया जाता. इसके अलावा, जिन लोगों को नौकरी से हटाया या बर्खास्त किया जा चुका है, वे भी इस दायरे से बाहर रहते हैं।

pc- msn.com