Aadhar card: आधार को मुफ्त में अपडेट करने की बढ़ी तारीख, जाने कब तक मिलेगा आपको मौका
- byShiv
- 22 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आज के समय में देश के हर नागरिक के लिए सबसे जरूरी सरकारी दस्तावेज बन गया है। ऐेसे में आपके पास आधार कार्ड तो होना ही चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने देशवासियों को एक बहुत बड़ी राहत दी है। सरकार ने आधार कार्ड में मुफ्त दस्तावेज अपडेट करने की अंतिम तारीख को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया है।
पहले यह सुविधा 15 जून 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अब आम लोग बिना कोई शुल्क दिए अपने आधार को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। सरकार का मकसद यह है कि जिन लोगों के आधार पुराने हो चुके हैं, वे अपनी सही पहचान और पते को दोबारा सत्यापित करा सकें।
अब कब तक मुफ्त में करा सकते हैं अपडेट?
सरकार के नए फैसले के अनुसार, अब आप 14 जून 2027 तक अपने आधार कार्ड को बिल्कुल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। यूआईडीएआई ने आम जनता से मिले सकारात्मक फीडबैक को देखते हुए इस समयसीमा को पूरे एक साल के लिए आगे बढ़ाया है।
pc- outlookmoney.com






