Aadhaar Card: नहीं मिर रहा आधार कार्ड और नबंर भी नहीं हैं याद तो ऐसे कर सकते हैं रिकवर

इंटरनेट डेस्क। आपके पास आधार कार्ड तो होगा ही अगर नहीं हैं तो आपको बनवा लेना चाहिए। आज के समय में आधार कार्ड लगभग हर जरूरी काम का हिस्सा बन चुका है, बैंक अकाउंट खोलने से लेकर सिम कार्ड लेने और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने तक इसकी जरूरत पड़ती है, ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड खो जाए या 12 अंकों का नंबर याद न रहे तो परेशानी होना तय है। हालांकि, घबराने की जरूरत नहीं है, यूआईडीएआई ने ऐसे कई आसान तरीके दिए हैं, जिनकी मदद से आप घर बैठे ही अपना आधार नंबर दोबारा हासिल कर सकते हैं।

वेबसाइट से ऐसे रिकवर करें आधार नंबर

अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो सबसे आसान तरीका UIDAI की वेबसाइट है
इसके लिए सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और My Aadhaar सेक्शन में जाकर Retrieve Aadhaar Number ऑप्शन पर क्लिक करें
यहां आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरना होगा
इसके बाद Send OTP पर क्लिक करें
मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करते ही आपकी आधार डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी
चाहें तो ई-आधार डाउनलोड भी कर सकते हैं

SMS से भी मिल सकता है आधार नंबर

जिन लोगों के पास इंटरनेट नहीं है, वो SMS के जरिए भी आधार नंबर पता कर सकते हैं, इसके लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 51969 पर मैसेज भेजना होगा, मैसेज का फॉर्मेट UID <नाम> <पिन कोड> रखना है।

pc- gnttv.com