Aadhar card: मोदी सरकार ने डीएक्टिवेट किए 2.5 करोड़ आधार कार्ड, कही आपका तो नहीं हैं नंबर, ऐसे करें पता

इंटरनेट डेस्क। आपको शायद पता होगा की आधार कार्ड भारतीय नागरिक के लिए सबसे जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। बैंक खाता खुलवाना हो, सरकारी सब्सिडी लेनी हो, पेंशन, राशन, गैस सिलेंडर सबके लिए इसकी जरूरत पड़ती ही है। इसी समस्या को खत्म करने और आधार सिस्टम को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए मोदी सरकार ने एक बड़ा और अहम फैसला लिया है।

बंद कर दिए आधार कार्ड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सरकार ने अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा आधार कार्ड को डीएक्टिवेट (बंद) कर दिया है। इस फैसले का मकसद फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और सरकारी योजनाओं का गलत फायदा उठाने वालों को रोकना है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे चेक करें जो मोदी सरकार ने 2.5 करोड़ लोगों के आधार कार्ड बंद करें, उसमें कहीं आपका तो आधार डिएक्टिवेट नहीं हो गया। 

कैसे चेक करें 

इसे चेक करने के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें

Aadhaar Status या Aadhaar Verification ऑप्शन पर क्लिक करें

अपना आधार नंबर और जरूरी जानकारी भरें

कुछ ही सेकंड में आपको पता चल जाएगा कि आपका आधार Active है या नहीं

pc- wionews.com