Aadhar card: आधार कार्ड में में आप किन चीजों को कर सकते हैं बार बार अपडेट, और किन को नहीं
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड आज के दौर में हर किसी के पास होता हैं और आपके पास भी होगा। आधार कार्ड बैंक से लेकर सिम कार्ड तक लगभग हर काम में जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज हो जाए या घर का पता बदल जाए तो कई ऑनलाइन सर्विस लेने में परेशानी आ सकती है। अगर आप किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं या आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है तो आधार में जानकारी अपडेट करवाना जरूरी। लेकिन आधार कार्ड को अपडेट करवाने के भी कुछ नियम हैं। आप आधार कार्ड में नाम, डीओबी, जेंडर जैसी जानकारियों को बार-बार चेंज नहीं कर सकते हैं। तो जान ले की आधार कार्ड में कौन-सी डिटेल को कितनी बार अपडेट कर सकते है।
एड्रेस को कई बार बदला जा सकता है
आधार में एड्रेस को जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन माय आधार पोर्टल के जरिए अपडेट किया जा सकता है। आधार डिटेल्स अपडेट होने में आमतौर पर 30 से 90 दिन तक का समय लग सकता है।
मोबाइल नंबर को कितनी बार बदल सकते हैं
मोबाइल नंबर को भी जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कराया जा सकता है। इसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र में अपडेट करवाया जा सकता है।
pc- jagran






