अब बॉलीवुड की इस दिग्गज का किरदार निभाएंगी Madhuri Dixit!


इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। अब ये अभिनेत्री सिल्वर स्क्रीन पर दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान का किरदार निभाती दिख सकती है। 

खबरों के अनुसार, फिल्म निर्मााता भूषण कुमार, दिवगंत कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। इस बायोपिक की कहानी पर निर्देशक हंसल मेहता काम कर रहे हैं। भूषण कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि सरोज खान की बायोपिक का काम लेखन चरण पर है।

सरोज खान की जिंदगी के अलग-अलग फेज में उनका रोल निभाने के लिए अभिनेत्रियों की तलाश हो रही है। इनमें से एक के लिए माधुरी दीक्षित के नाम पर विचार किया जा रहा है। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और सरोज खान का खास गुरु-शिष्य का रिश्ता माना जाता है। माधुरी को बॉलीवुड स्टार बनाने में  सरोज खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।