अब इस पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे Vicky Kaushal


इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने शानदार अभिनय के दम पर विशेष पहचान बना ली है। अब इस अभिनेता को लेकर बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि विक्की कौशल अपनी आने वाली फिल्म छावा में छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखाई देंगे। 

इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ ही रश्मिका मंदाना भी अपने अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी। इस फिल्म की अगले महीने से शूटिंग शुरू हो जाएगी। बताया जा रह है कि ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ के पति विक्की कौशल मराठा साम्राज्य के संस्थापक और महान योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का रोल निभाएंगे।

जबकि रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई भोंसले का रोल निभाएंगी। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल की आगामी फिल्म छावा मुख्य रूप से छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान और युद्ध के लिए उनकी रणनीतियों पर केंद्रित होगी।