Abhinandan Varthaman: एफ-16 मार गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने छोड़ी वायुसेना, अब उड़ाएंगे निजी एयरलाइन के विमान...पकड़े गए थे पाकिस्तान में
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के एफ-16 को मार गिराने वाले ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायुसेना छोड़ दी है। जानकारी के लिए बात दें की 27 फरवरी, 2019 को नियंत्रण रेखा के ऊपर हुई हवाई झड़प के दौरान पाकिस्तानी एफ-16 को मार गिराने के लिए वीर चक्र से सम्मानित ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने भारतीय वायु सेना छोड़ दी है और एक निजी एयरलाइन में शामिल हो गए हैं।
अभिनंदन आए थे सुर्खियों में
अभिनंदन वर्धमान 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने उस हवाई लड़ाई में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इसके बाद पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे। उन्हें 2021 में वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
निजी एयरलाइन से जुड़े हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन एफएलवाई91 के साथ पायलट के रूप में जुड़ गए हैं। अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने 31 मार्च को भारतीय वायु सेना छोड़ दी और बाद में क्षेत्रीय विमानन कंपनी एफएलवाई91 में शामिल हो गए। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया कि अभिनंदन अगस्त में पायलट के तौर पर एयरलाइंस से जुड़े थे।
pc- amar ujala




