एक्सपर्ट्स के अनुसार शराब सिगरेट से भी ज्यादा खतरनाक है ये चीज, क्लिक कर आप भी जानें
- byvarsha
- 08 Sep, 2026
pc: tv9
हेल्थ के लिहाज़ से कई चीज़ें खतरनाक होती हैं। जैसे, डाइट, एक्सरसाइज़ की कमी, मोटापा और इसके साथ ही शराब और सिगरेट के बारे में कहा जाता है कि ये धीरे-धीरे हेल्थ को खराब कर देते हैं। लेकिन हेल्थ एजुकेटर और डॉक्टर एरिक बर्ग का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेज़ी से वायरल हो रहा है। जिसमें मोटापे और शराब और स्मोकिंग से भी ज़्यादा खतरनाक कुछ है। जो धीरे-धीरे आपकी हेल्थ को खराब कर देता है।
आपको यह सुनकर हैरानी होगी कि इतनी सी चीज़ शरीर के लिए खतरनाक क्यों होती जा रही है। एरिक ने कहा कि आपका शरीर अकेलेपन से कभी उबर नहीं सकता। एरिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा कि अकेलापन आपकी ज़िंदगी में मोटापे, फिजिकल इनएक्टिविटी और शराब से भी ज़्यादा खतरनाक है। यह शरीर के लिए उतना ही नुकसानदायक है जितना एक दिन में 15 सिगरेट पीना। आपका शरीर अकेलेपन से कभी उबर नहीं सकता। यह सच है कि अकेलापन फिजिकल और मेंटल हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है।
कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ रिस्क –
अगर कोई व्यक्ति लगातार अकेला रहता है, तो इससे शरीर के सिस्टम में सूजन आ जाती है और स्ट्रेस बढ़ जाता है। कोर्टिसोल हार्मोन ब्लड प्रेशर बढ़ाते हैं और जब आप लगातार अकेले रहते हैं, तो इससे हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट डिज़ीज़ का रिस्क भी बढ़ जाता है।
इम्यून सिस्टम कमज़ोर करता है –
लंबे समय तक अकेलापन इम्यून सेल्स में जीन एक्सप्रेशन को बदल देता है। इससे शरीर वायरल इन्फेक्शन से लड़ने में कमज़ोर हो जाता है। अब, अगर कोई व्यक्ति लगातार स्ट्रेस में रहता है, तो यह नेचुरल हीलिंग को रोक सकता है और रिकवरी टाइम भी बढ़ा सकता है।
डिप्रेशन और एंजाएटी का खतरा –
जब आप अकेले होते हैं और आस-पास कोई लोग नहीं होते हैं। तब कोई सोशल कनेक्शन नहीं होता है, तब आपके दिमाग में रोज़ाना का स्ट्रेस निकालने के लिए कोई पास नहीं होता है। जब कोई सोशल कनेक्शन नहीं होता है, तो व्यक्ति को क्रॉनिक एंग्जायटी हो जाती है। और अक्सर डिप्रेशन के लक्षण दिखने लगते हैं।




