Adhik Maas 2026: अधिक मास में किए गए ये कार्य होते हैं सबसे अधिक शुभ, करने चाहिए आपको भी
- byShiv
- 18 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। साल 2026 में अधिक मास 17 मई से शुरू होकर 15 जून तक रहेगा। ऐसे में अधिक मास की शुरूआत हो चुकी है। इस पूरे महीने को आध्यात्मिक साधना, आत्मचिंतन और भगवान की भक्ति के लिए विशेष माना गया है। इस महीने किया गया दान पुण्य ही सबसे अधिक शुभ होता है।
अधिक मास में क्या करना माना जाता है शुभ?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूरे महीने सात्विक जीवन अपनाना बेहद लाभकारी माना गया है। भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण, गुरु और अपने इष्ट देव की नियमित पूजा करनी चाहिए।
रोज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
तुलसी की माला से 108 बार मंत्र जप करना शुभ माना जाता है
श्रीमद्भागवत और भगवद गीता का पाठ करें
जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और जल का दान दें
गरीबों और पशु-पक्षियों की सेवा करें
पूर्वजों और पितरों के लिए तर्पण और दान करना भी लाभकारी माना गया है
मान्यता है कि अधिक मास में किए गए दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है
अधिक मास में कौन से कार्य नहीं करने चाहिए?
अधिक मास को आध्यात्मिक साधना का समय माना जाता है, इसलिए इस दौरान सांसारिक और मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है
इस महीने में आमतौर पर
विवाह
गृह प्रवेश
मुंडन संस्कार
कर्णवेध
नया घर बनवाना
जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते
pc- jansatta






