Adhik Maas: 2026 होगा 13 महीनों का, जाने कैसे हो रहा ये फेरबदल, एक महीना ही होगा 60 दिनों का
- byShiv
- 06 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। नए वर्ष की शुरूआत होने वाली हैं, अंग्रेजी कैलेंडर में जहां 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत होती है, वहीं हिंदू पंचांग में समय की गणना विक्रम संवत के आधार पर की जाती है, इसलिए अभी विक्रम संवत का 2082 वर्ष चल रहा है। हिंदू पंचांग में लगभग हर तीसरे साल एक एक्सट्रा महीना जोड़ा जाता है, जिसे अधिकमास कहते हैं। ऐसे में अब नया साल आने वाला है और साल 2026 के हिंदू पंचांग में एक बहुत ही दुर्लभ और खास खगोलीय घटना घटित होने वाली है। साल 2026 में भी एक अधिकमास आने वाला है।
2026 में बढ़ रहा यह महीना
जानकारी के अनुसार नए साल में ज्येष्ठ महीना बढ़ रहा है। साल 2026 में एक की जगह दो-दो ज्येष्ठ महीने रहेंगे। एक सामान्य ज्येष्ठ और एक अधिक ज्येष्ठ, अधिकमास जुड़ने की वजह से इस बार ज्येष्ठ का समय लगभग 58 से 59 दिनों तक रहेगा। अधिकमास को ही मलमास भी कहा जाता है। विक्रम संवत पंचांग के मुताबिक 2083 वर्ष में 13 महीने होंगे।
2026 में अधिकमास कब से कब तक रहेगा?
ज्येष्ठ माह की शुरुआत 22 मई से 29 जून 2026 तक रहेगी, इसी बीच अधिकमास 17 मई 2026 से शुरू होगा और इसका समापन 15 जून 2026 को होगा।
अधिकमास क्या होता है?
अधिकमास हिंदू पंचांग में एक विशेष मास होता है जो तब आता है जब किसी महीने में सूर्य किसी राशि में प्रवेश नहीं करता। ये स्थिति इसलिए होती है क्योंकि चंद्र मास और सौर मास में अंतर होता है, जिससे हर 2-3 साल में एक एक्सट्रा मास जुड़ जाता है। इसे अध्याय मास भी कहा जाता है।
pc- thesootr.com





