धमकियों के बाद बिग बी ने उठाया बड़ा कदम! अपने फैंस के सामने बुलेट प्रूफ ट्रॉली में आए नजर, वीडियो वायरल
- byvarsha
- 02 Nov, 2026
PC: TV9
बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन के साथ पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर सुसाइड अटैक की धमकी से मुंबई हिल गई। बिग बी के जलसा बंगले पर अटैक की धमकी मिली थी, जिसके बाद बिग बी की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। उसके बाद अभिषेक बच्चन भी हर पल उनके साथ साये की तरह नजर आते हैं।
बिग बी हर रविवार को अपनी ट्रॉली पर जलसा के बाहर फैंस से मिलने आते हैं। वहां से वह अपने फैंस से आमने-सामने मिलते हैं, नमस्ते करते हैं और उनका दिन खुशनुमा बनाते हैं। फैंस भी उनसे मिलने के लिए घंटों खड़े रहते हैं। धमकी मिलने के बाद भी उन्होंने यह परंपरा नहीं छोड़ी। वह कड़ी सिक्योरिटी में फैंस से मिलने जलसा से बाहर आते हैं।
ट्रॉली पर बुलेटप्रूफ ग्लास लगाया गया
धमकी के बाद अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। साथ ही, जब बिग बी फैंस से मिलने के लिए जलसा का दरवाजा खोलते हैं, तो अभिषेक अपने पिता के साथ साये की तरह खड़े नजर आते हैं। इस रविवार उनकी सिक्योरिटी में एक और बढ़ोतरी की गई है। उनकी ट्रॉली को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर किया गया है। उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे इस बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे दिखे और एक बार फिर फैंस को निराश नहीं किया।
इसके साथ ही अभिषेक बच्चन हमेशा की तरह इस रविवार को भी अपने पिता के साथ दिखे। वे सिक्योरिटी से लेकर बाहर तक कड़ी नज़र रखते दिखे। अभिषेक अपने पिता के साथ ढाल बनकर खड़े हैं और इससे एक बात तो साफ है कि धमकी मिलने के बाद उनके पिता की चिंता बढ़ गई है।
अमिताभ बच्चन प्रोफेशनल फ्रंट
वैसे, अगर अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल साइड की बात करें तो वे अभी रियलिटी शो 'KBC 18' होस्ट कर रहे हैं। शो में वे अक्सर कोई किस्सा या कहानी सुनाते हैं, जिससे वे अक्सर सुर्खियों में आ जाते हैं। अमिताभ 84 साल की उम्र में भी एक्टिव हैं और काम कर रहे हैं। उनके पास 'कल्कि 2', 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'सेक्शन 84' समेत कई फिल्में हैं, जिनमें वे पर्दे पर नजर आएंगे।
Tags:
- Amitabh Bachchan Security
- Amitabh Bachchan Bulletproof Trolley
- Amitabh Bachchan Threat News
- Abhishek Bachchan Protects Father
- Amitabh Bachchan Jalsa Bungalow
- Amitabh Bachchan Sunday Fan Meet
- Amitabh Bachchan Security Update
- Diljit Dosanjh Concert Threat
- Bollywood Latest News
- Amitabh Bachchan KBC 18
- Amitabh Bachchan Upcoming Movies






